स्कूल शिक्षा विभाग की चित्रकला प्रदर्शनी में दिखा बच्चों का हुनर, पूर्व विधायक रंजना साहू ने की सराहना
स्कूल शिक्षा विभाग की चित्रकला प्रदर्शनी में दिखा बच्चों का हुनर, पूर्व विधायक रंजना साहू ने की सराहना
धमतरी – स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकासखंड स्तरीय चित्रकला प्रदर्शनी एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में विकासखंड के विभिन्न शासकीय एवं निजी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। बच्चों ने डिजिटल इंडिया, आत्मनिर्भर भारत, स्वच्छ भारत, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, विकसित भारत 2047 और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर आकर्षक चित्र बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
चित्रकला प्रदर्शनी का अवलोकन करने के बाद श्रीमती रंजना साहू ने बच्चों के प्रयासों की मुक्तकंठ से सराहना की, उन्होंने प्रत्येक चित्र को बारीकी से देखा और बच्चों से उसके भाव के बारे में चर्चा भी की। इसके बाद आयोजित भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने राष्ट्र निर्माण में शिक्षा की भूमिका पर अपने विचार रखे। इस अवसर पर श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू ने कहा कि “स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम अत्यंत सराहनीय है। आज बच्चों ने अपनी प्रतिभा से जो चित्र बनाए हैं, उनमें सिर्फ रंग नहीं, बल्कि विकसित भारत का सपना है, एक छोटे बच्चे की सोच में जब देश के प्रति इतनी जागरूकता है, तो समझिए हमारा भविष्य उज्ज्वल है।”
“सेवा संकल्प का असली अर्थ यही है कि हम शिक्षा के माध्यम से बच्चों को संस्कारवान बनाएं और उनकी छिपी प्रतिभा को मंच दें, चित्रकला और भाषण जैसी प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास पैदा करती हैं।” मैं सभी प्रतिभागियों को बधाई देती हूं और शिक्षकों के परिश्रम को नमन करती हूं।



