छत्तीसगढ़

हफ्ते भर बाद भी टूटी पाइप लाइन की रिपेयरिंग नहीं सोरिद, जोधापुर, डाकबंगला, टिकरापारा वार्ड में पानी की किल्लत

निगम प्रशासन के सुस्त कार्यशैली पर पार्षद सुमन मेश्राम ने उठाए सवाल, त्वरित क्षतिग्रस्त पाइप लाइन को जोड़ने की मांग

हफ्ते भर बाद भी टूटी पाइप लाइन की रिपेयरिंग नहीं
सोरिद, जोधापुर, डाकबंगला, टिकरापारा वार्ड में पानी की किल्लत

निगम प्रशासन के सुस्त कार्यशैली पर पार्षद सुमन मेश्राम ने उठाए सवाल, त्वरित क्षतिग्रस्त पाइप लाइन को जोड़ने की मांग

धमतरी-नगर निगम की लापरवाही और सुस्त कार्यशैली एक बार फिर उजागर हुई है। *सोरिद बागतराई मार्ग पुलिया में बच्चे फंसने के कारण पुलिया सहित सोरिद पानी टंकी से जाने वाले पाइप लाइन को तोड़ा गया था। आज हफ्ते भर बीत जाने के बाद भी टूटी पाइप लाइन को जोड़ा नहीं जा सका है।*
जिसके कारण सोरिद, जोधापुर, डाकबंगला, टिकरापारा वार्ड में पानी की भारी किल्लत बनी हुई है।वार्डवासियों को एक हफ्ते से पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।

सबसे गंभीर बात यह है कि टूटी हुई पाइप लाइन से गंदा और दूषित पानी सीधे वार्डों में जा रहा है*, जिसके कारण डायरिया, पीलिया जैसी गंभीर बीमारियों के फैलने की संभावना बढ़ गई है। लोग दूषित पानी पीने को मजबूर हैं।

इस मामले में डाक बंगला वार्ड पार्षद सुमन मेश्राम ने निगम की कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह उठाते हुए त्वरित पाइप लाइन को जोड़ने की मांग की है
श्रीमती मेश्राम ने कहा कि
> _”हफ्ते भर हो गया, निगम एक पाइपलाइन नहीं जोड़ पा रहा है, इससे ज्यादा शर्मनाक और क्या होगा? रेस्क्यू के नाम पर पूरी पुलिया तोड़ दी, लेकिन उसके बाद पाइपलाइन जोड़ने की कोई प्लानिंग नहीं की। यह निगम प्रशासन की सुस्त कार्यशैली का सबसे बड़ा नमूना है।”_

> _”चार वार्ड के हजारों लोग एक हफ्ते से पानी के लिए तरस रहे हैं, और जो पानी नलों में आ रहा है, वो नाले का गंदा पानी है। अगर किसी को कुछ हुआ तो इसका जिम्मेदार कौन होगा? क्या निगम किसी बड़ी बीमारी फैलने का इंतजार कर रहा है?”__
पार्षद ने चेतावनी दी कि अगर जल्द पाइपलाइन नहीं जुड़ी तो वार्डवासियों के साथ निगम के जल विभाग का घेराव किया जाएगा।

Author Desk

Related Articles

Back to top button