छत्तीसगढ़

श्रीराम की भक्ति में आध्यात्मिक शक्ति होती है : कविता योगेश बाबर

रीवागाहन में दो दिवसीय रामधुनी प्रतियोगिता का हुआ समापन, जिला पंचायत सदस्य ने की भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना

श्रीराम की भक्ति में आध्यात्मिक शक्ति होती है : कविता योगेश बाबर

रीवागाहन में दो दिवसीय रामधुनी प्रतियोगिता का हुआ समापन, जिला पंचायत सदस्य ने की भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना

 

धमतरी। ग्राम रीवागाहन में बाल समाज लीला समिति एवं समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित दो दिवसीय रामधुनी प्रतियोगिता का समापन भक्तिमय वातावरण में हुआ। समापन समारोह की मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कविता योगेश बाबर रहीं। ग्राम पहुंचने पर आयोजन समिति एवं ग्रामवासियों ने उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीराम के चित्र पर पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इस अवसर पर श्रीमती कविता योगेश बाबर ने आयोजन समिति एवं समस्त ग्रामवासियों को धार्मिक आयोजन के सफल संचालन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम की भक्ति में आध्यात्मिक शक्ति होती है, जो मनुष्य को सद्मार्ग पर चलने, जीवन में अच्छे संस्कार अपनाने और समाज में प्रेम एवं सद्भाव बनाए रखने की प्रेरणा देती है।

 

धार्मिक आयोजन ग्रामीण संस्कृति और सामाजिक एकता के प्रतीक

 

श्रीमती बाबर ने कहा कि आज पितृ अमावस्या का पावन अवसर है। इस दिन हम अपने पितरों को श्रद्धापूर्वक विदाई देते हैं। ऐसे पावन अवसर पर रामधुनी जैसे धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन अत्यंत सराहनीय है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में सकारात्मक एवं भक्तिमय वातावरण निर्मित होता है और लोगों के बीच आपसी भाईचारा, प्रेम तथा सौहार्द की भावना मजबूत होती है।

 

उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजन हमारी संस्कृति, परंपराओं और संस्कारों को जीवंत बनाए रखने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को धर्म एवं अध्यात्म से जुड़ने का अवसर मिलता है। ग्रामवासियों की सामूहिक सहभागिता सामाजिक एकता को मजबूत करती है और गांव में आपसी सहयोग की भावना को बढ़ावा देती है।

 

शारदीय नवरात्र पर्व की दी अग्रिम शुभकामनाएं

 

इस अवसर पर श्रीमती कविता योगेश बाबर ने समस्त ग्रामवासियों को आगामी शारदीय नवरात्र पर्व की अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से समाज में सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना का विस्तार होता है।

 

दो दिवसीय रामधुनी प्रतियोगिता के समापन अवसर पर ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला। भगवान श्रीराम के जयकारों और भक्तिमय वातावरण के बीच कार्यक्रम संपन्न हुआ।

 

ये रहे उपस्थित कार्यक्रम में ग्राम सरपंच देवबती कोर्राम, हुलार सिंह कोर्राम, धिराज राम ध्रुव, बलराम नेताम, कमलेश ध्रुव, प्रेमनारायण साहू, रामेश्वर साहू, राजेश कैशाल सहित आयोजन समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Author Desk

Related Articles

Back to top button