छत्तीसगढ़

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुण्डेल (मधुबन) में स्वच्छता के तहत विद्यालय की साफ सफाई तथा छात्र-छात्राओं को हाथ धुलाए गए

धमतरी– स्वच्छता पखवाड़ा के तहत व्याख्याता दिनेश कुमार साहू ने विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से स्वच्छता शपथ दिलाई, शरीर की नियमित रूप से साफ सफाई रखते हुए विद्यालय को भी स्वच्छ बनाए रखना हेतु प्रेरित किया तथा हाथ धुलाई के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कई तरह के दैनिक कार्यों के कारण हमारे हाथों में अदृश्य गंदगी आ जाते हैं। जो बगैर हाथ धोएं खाद्य एवं पेय पदार्थो के सेवन से हमारे मुंह के माध्यम से शरीर में प्रवेश कर जाती हैं और विभिन्न बीमारियों को पैदा करती है इसलिए इनसे बचने के लिए विद्यालय छात्र-छात्राओं को हाथ धुलवाएं।
सहायक शिक्षक योगेश कुमार निषाद ने कहा कि हाथों को एक तरीके से नहीं बल्कि विभिन्न तरीके से धोना चाहिए और उसके तरीके भी बताएं निषाद ने आगे कहा कि हमारे हाथों में सूक्ष्म रोगाणु छिपी होती हैं जिसे सामान्य आंखों से नहीं देखा जा सकता इसलिए खाना खाने से पहले तथा शौच के बाद नियमित रूप से हाथों की धुलाई करनी चाहिए।
इस अवसर पर संस्था की प्रभारी प्राचार्य संतोष कुमार साहू ,व्याख्याता खिलेश्वरी बेनपेला, ममता साहू, दिनेश कुमार साहू, ललिता उके, मनीष देव वर्मा, सहायक शिक्षक योगेश कुमार निषाद, रामेश्वरी साहू, शिवकुमार मानिकपुरी, पूर्णिमा नेम, तेजेश्वरी साहू मौजूद थे।

Author Desk

Related Articles

Back to top button