छत्तीसगढ़राजनीति

छत्तीसगढ़ दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी : बिलासपुर में आम सभा कर भाजपा की परिवर्तन यात्रा का करेंगे समापन

रायपुर। छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिलासपुर जिले के साइंस कॉलेज मैदान में भाजपा की परिवर्तन यात्रा का समापन करेंगे। इसके साथ ही पीएम रोड शो कर एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे। भाजपा की परिवर्तन यात्रा दंतेवाड़ा और जशपुर से शुरू हुई थी जो सभी 90 विधानसभा में पहुंची।

बता दें कि बिलासपुर संभाग की 25 विधानसभा सीटों पर भाजपा की नजर होगी। दोपहर 2:20 बजे सेना के हेलीकॉप्टर से पीएम मोदी बिलासपुर के साइंस कॉलेज मैदान पहुंचेंगे। हेलीपेड से सभास्थल तक रोड शो होगा। दोपहर 2:30 बजे पीएम मोदी सभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 3:50 बजे बिलासपुर से रवाना होंगे। वहीं सुरक्षा के लिहाज से एडीजी, आईजी, डीआईजी और 10 आईपीएस सहित एएसपी और डीएसपी समेत 1200 से अधिक जवानों की ड्यूटी लगाई गई है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button