राजनीतिदिल्ली

दिल्ली में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक : लोकसभा और विधानसभा चुनाव पर हो रही चर्चा

नई दिल्ली। विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी की कार्यसमिति की बैठक आज सोमवार को दिल्ली में हो रही है। इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए हैं। बैठक में पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव समेत कई अन्य मुद्दों पर चर्चा होने की बात सामने आ रही है। वहीँ इस बैठक में महिला आरक्षण पर बना नया कानून पर भी चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही इस बैठक में देश के मौजूदा राजनीतिक हालात, जाति जनगणना, जांच एजेंसियों के दुरुपयोग और कुछ अन्य राजनीतिक और आर्थिक मुद्दों पर चर्चा संभव है। कांग्रेस कार्यसमिति की यह बैठक मुख्यालय पर होगी।

मिली जानकारी के अनुसार, बैठक में पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की जाएगी। राज्य आलाकमान से आई सूची पर मंथन के बाद इसे जारी कर दिया जाएगा। वहीं इस बैठक से पहले कांग्रेस नेता और छत्तीसगढ़ की चुनाव प्रभार्री कुमारी शैलजा ने मीडिया को कहा, ”मुझे छत्तीसगढ़ की जनता पर भरोसा है क्योंकि हमारी सरकार ने वहां काम किया है। हमने जो कहा वो किया। छत्तीसगढ़ की जनता कांग्रेस पर भरोसा करती है।हम भारी बहुमत से जीतेंगे और एकबार फिर से जनता की सेवा करेंगे।”

Author Desk

Related Articles

Back to top button