खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, पांच दोस्तों समेत 6 की मौत

भिवानी। हरियाणा के भिवानी जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि भिवानी-बहल मार्ग पर गांव सेरला के नजदीक एक कार खडे़ तूडे़ से भरे ट्रक में टकरा गई। हादसे में कार में सवार सभी पांच दोस्तों की मौत हो गई। वहीं, ट्रक चालक के सहायक की भी दर्दनाक मौत हो गई है।
हादसा तेज रफ्तार कार की टक्कर से हुआ है। मंगलवार देर रात को गाड़ी में सवार छह युवक गांव सेरला की तरफ से आ रहे थे और कार की स्पीड बहुत हाई थी। इसी दौरान दूसरी गाड़ी को बचाने के चलते बलेनो कार खड़े हुए ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। गाड़ी में सवार चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो की अस्पताल ले जाते समय मौत हुई। जिस दौरान तेज रफ्तार कार ट्रक से टकराई उस समय ट्रक ड्राइवर का सहायक पीछे से रस्सियां ठीक कर रहा था। हादसे में उसकी भी मौक पर ही मौत हो गई।



