छत्तीसगढ़राजनीति

राजधानी में बरसे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, बोले- धोखे से अगर भाजपा सरकार आ गई तो…

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर के गांधी मैेदान में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने भाजपा पर जम कर हमला बोला। सीएम बघेल ने कहा कि इनके 15 साल के राज में खदान, धान और चावल तक को लुटाने और कमीशन खाने का काम हुआ। सीएम ने कहा कि धोखे से अगर भाजपा सरकार आ गई तो सरकारी कर्मचारियों का ओपीएस बंद हो जाएगा और इसके लिए आप तैयार रहिए। इस कारण से आप को 17 तारीख को पंजा में बटन दबाना है। कांग्रेस वो पार्टी है, जिसने आजादी की लड़ाई हिंदुस्तान के लुटेरों से लड़ी थी। उन्होंने कहा कि रमन सिंह से बड़ा भ्रष्टाचारी छत्तीसगढ़ में कोई नहीं है। उनके शासन में लोग परेशान थे।

Author Desk

Related Articles

Back to top button