छत्तीसगढ़राजनीतिराष्ट्रीय

महादेव बेटिंग ऐप हुआ बैन : केंद्र ने कहा – नकेल कसने में नाकाम रही छत्तीसगढ़ सरकार

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने महादेव बेटिंग एप समेत अवैध सट्टेबाजी वाले 22 ऐप और वेबसाइटों पर बड़ी कार्रवाई की है। सरकार ने इन्हें ब्लॉक करने का आदेश दिया है। महादेव बेटिंग ऐप केस में प्रवर्तन निदेशालय के नेतृत्व में अवैध सट्टेबाजी ऐप सिंडिकेट के खिलाफ चल रही जांच के बीच आईटी मंत्रालय ने इन ऐप्स को बैन करने के आदेश दिए हैं। प्रवर्तन निदेशालय की सिफारिशों के बाद इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी अधिनियम की धारा 69ए के तहत आदेश जारी किया है।

आईटी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि सट्टेबाजी ऐप के जरिए होने वाली अवैध गतिविधियों के खिलाफ भूपेश बघेल सरकार की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार के पास धारा 69ए आईटी अधिनियम के तहत वेबसाइट/ऐप को बंद करने की सिफारिश करने का अधिकार था। लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया और राज्य सरकार द्वारा ऐसा कोई अनुरोध नहीं किया गया था, जबकि वे पिछले 1.5 साल से इसकी जांच कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमें ED से पहली और एकमात्र रिक्वेस्ट मिली है, और उस पर कार्रवाई की गई है। राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार को पहले भी इसी तरह के अनुरोध करने से कोई नहीं रोक रहा था।

Author Desk

Related Articles

Back to top button