राष्ट्रीय

सिक्किम में भूस्खलन : 500 पर्यटकों की सेना ने बचाई जान, मेडिकल टीम भी तैनात

नार्थ सिक्किम में शुक्रवार को बारिश के बाद भूस्खलन में करीब 500 सौ पर्यटकों को सेना ने बचाया है। सभी पर्यटकों को सुरक्षित कैंपों तक पहुंचाया गया। फंसे हुए पर्यटकों में 216 पुरुष, 113 महिलाएं और 54 बच्चे शामिल थे। उन्हें सुरक्षित निकालकर तीन अलग-अलग सेना शिविरों में ले जाया गया। यहां पर उनके रहने और भोजन की व्यवस्था की गई। स्वास्थ्य की जांच के लिए तीन मेडिकल की टीमों को यहां तैनात किया है। वाहनों की आवाजाही के लिए सड़क को खाली करने का प्रयास किया जा रहा है। पर्यटकों को उनकी आगे की यात्रा के लिए रास्ता साफ होने तक हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। पर्यटकों ने भारतीय सेना द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई और उनको सुरक्षित निकालने के लिए सेना का आभार जताया।

Author Desk

Related Articles

Back to top button