महाराष्ट्रराष्ट्रीय

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पीछे हटे मराठा नेता मनोज पाटिल, सभी नामांकन को वापस लेंगे

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पीछे हटे मराठा नेता मनोज पाटिल, सभी नामांकन को वापस लेंगे

वोटिंग से पहले ही चुनाव न लडऩे का ऐलान कर दिया

मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग की तारीख नजदीक आ रही है। सोमवार 4 नवंबर को चुनाव से उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तारीख है। ऐसे में आखिरी दिन मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे पाटिल ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं। कल देर रात तक मराठा नेताओं के साथ हुई बैठक के बाद उन्होंने चुनाव न लडऩे का ऐलान किया है। बता दें कि इससे पहले जरांगे ने कहा था कि उनके उम्मीदवार विधानसभा चुनाव में 25 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।

क्या बोले मनोज जरांगे?
मनोज जरांगे पाटिल ने ऐलान किया और कहा है कि वे विधानसभा चुनाव में दाखिल किए गए सभी नामांकन को पीछे लेंगे और चुनाव नहीं लड़ेंगे। जरांगे के आह्वान पर कई सीटों पर मराठा उम्मीदवारों ने पर्चा भी दाखिल किया था लेकिन अब जरांगे ने सभी से नामांकन पीछे लेने की अपील की है। पाटिल ने कहा कि आरक्षण के लिए हमारी लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि कल मराठा नेताओं के साथ बैठक में तय किया गया है कि चुनाव नहीं लड़ा जाएगा।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button