राजनीतिअन्य राज्यराष्ट्रीय

ईडी ने कांग्रेस विधायक के घर समेत राज्य में 12 जगहों पर की छापेमारी

झारखंड में प्रवर्तन निदेशालय ने कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव के घर समेत राज्य में 12 जगहों पर छापेमारी की है। ईडी की टीम ने मंगलवार सुबह एक साथ इन जगहों पर छापेमारी की। झारखंड में ईडी ने जिन 12 जगहों पर छापेमारी की है, उनमें विधायक प्रदीप यादव और चेशायर होम रोड में रहने वाले बिल्डर शिवकुमार शामिल हैं।

ईडी की टीम ने जमीन घोटाले के सिलसिले में शिवकुमार के आवास पर छापा मारा है। इससे पहले विधायक प्रदीप यादव के घर पर आयकर विभाग ने छापा मारा था। आयकर विभाग की एक टीम ने 4 नवंबर 2022 को छापेमारी की थी। उस समय प्रदीप यादव ने भी उन्हें राजनीति से प्रेरित बताया था। इस बार ईडी ने विधायक के ठिकानों पर छापेमारी की है। अभी तक इस मामले में विधायक की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है और न ही ईडी ने छापेमारी को लेकर कोई बयान जारी किया है।

4 नवंबर 2022 को आयकर विभाग ने कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव के साथ ही बर्मो विधायक कुमार जयमंगल सिंह उर्फ ​​अनूप सिंह के आवास पर छापेमारी की थी। आईटी ने प्रदीप यादव के रांची और गोड्डा और अनूप सिंह के बरमो और रांची स्थित सरकारी आवासों पर छापेमारी की। बताया जा रहा है कि प्रदीप यादव के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में ईडी ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button