मध्यप्रदेश

महिला से बर्बरता, मुँह में मिट्टी और प्राइवेट पार्ट में डाला डंडा, सीने पर पत्थर पटककर भागे

मध्य प्रदेश के सीधी जिले के अमिलिया से महिला के साथ बर्बरता की खबर सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। घर से शौच के लिए निकली महिला को उसके परिचित 2 युवको ने रोककर यह क्रूरता की। महिला के मुँह में मिटटी और प्राइवेट पार्ट में डंडा डाला गया आरोपियों ने उसके सीने पर पत्थर भी पटका। पुलिस ने मामले में दोनों को हिरासत में लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

बताया गया कि, सीधी जिले के अमिलिया थाना अंतर्गत बर्बरता का मामला है। जब वह अपने घर से सुबह शौच के लिए निकली थी, तो कुछ ही दूरी पर दो युवक पहले से ही बैठे हुए थे। जैसे ही महिला को अकेला पाया, उन्होंने महिला के मुंह में मिट्टी डाल दी और इसके बाद गुप्तांग में डंडा डाल दिया और सीने पर एक पत्थर भी पटक दिया।
महिला के अनुसार जब उसने हल्ला-गुहार किया तो वे दोनों उसे छोड़कर भाग गए। दोनों महिला के ही परिवार के रहने वाले हैं और उनसे पुराना विवाद है। जिसके बाद उसके परिजनों के द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। जहां पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर एंबुलेंस के माध्यम से उसे उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल अमिलिया ले गई। जहां महिला की प्राथमिक उपचार के उपरांत स्थिति नाजुक होने की वजह से जिला चिकित्सालय सीधी के लिए रेफर कर दिया गया है।

वहीं इस पूरे घटनाक्रम को लेकर एसपी सीधी डॉ रविंद्र वर्मा ने मीडिया को जानकारी दी है कि अमिलिया पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनसे अभी पूछताछ की जा रही है। वहीं ये पूरा मामला आपसी घरेलू विवाद का भी बताया जा रहा है, फिलहाल इसमें वास्तविकता क्या है यह तो पुलिस विवेचना और मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

Author Desk

Related Articles

Back to top button