राष्ट्रीय

भारत में पाकिस्तानी घुसपैठ की कोशिश को जवानों ने किया नाकाम

जम्मू। सीमा की सुरक्षा में तैनात बीएसएफ के जवानों ने एक बार फिर अपनी सतर्कता दिखाते हुए पाकिस्तानी सीमा ने भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने बृहस्पतिवार को एक संदिग्ध पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना सांबा सेक्टर में मंगू चक सीमा चौकी (बीओपी) के पास देर रात करीब दो बजकर 50 मिनट पर हुई।

अधिकारियों ने बताया कि बीएसएफ के जवानों ने बीओपी मंगू चक में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर संदिग्ध गतिविधियों को देखा और अग्रिम इलाके की ओर कुछ गोलियां चलाईं, जिसमें घुसपैठिया मारा गया। उन्होंने बताया कि शव अग्रिम इलाके में होने के कारण बीएसएफ ने सांबा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तलाश अभियान शुरू किया। बीएसएफ जम्मू के पीआरओ ने जानकारी देते हुए बताया कि के जवानों ने आज तड़के सांबा इलाके में पाकिस्तान की तरफ से अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करने वाले एक व्यक्ति की संदिग्ध गतिविधि देखी। सैनिकों ने उसे ललकारा लेकिन घुसपैठिया सीमा पर बाड़ लगाने की ओर बढ़ता रहा। इसके बाद जवानों ने उस पर फायरिंग कर दी और उसे मार गिराया।

इससे पहले बीते 22 अप्रैल को बीएसएफ के जवानों ने पंजाब के फिरोजपुर सेक्टर में बॉर्डर पार करने वाले एक पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ा था। इससे पूर्व भी बीते मार्च के महीने में भी सीमा सुरक्षा बल ने पंजाब के फिरोजपुर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास सेक्टर में इपाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया था। उसकी पहचान पाकिस्तान के खैबर जिले के निवासी के रूप में हुई थी. 9-10 मार्च की दरम्यानी रात को ये पाकिस्तानी घुसपैठियां अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर तीरथ सीमा चौकी पर भारत में दाखिल हुआ था। बीएसएफ के जवानों ने उसे गिरफ्तार कर उसकी तलाशी ली।

Author Desk

Related Articles

Back to top button