छत्तीसगढ़

7 दिनों से लापता युवक की चट्टानों के बीच मिली लाश, हत्या की आशंका

कबीरधाम जिले में सात दिनों से लापता युवक की लाश भैंसाओदार नदी में चट्टानों के बीच मिली है। लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 28 वर्षीय रामजी ठेंगाटोला गांव के निवासी के नाम से हुई है।

बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने नदी में शव को तैरता देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंची तो शव के गले में गमछा में पत्थर बंधाया हुआ था, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल कुकदूर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की विवेचना में जुटी है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button