राष्ट्रीय

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में मनेगी होली, पहले प्रशासन ने किया था इनकार

भाजपा सांसद ने कहा कोई मारपीट करेगा तो उसे ऊपर पहुंचा दिया जाएगा

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में मनेगी होली, पहले प्रशासन ने किया था इनकार

अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में होली मनाने का मामला इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। इसे लेकर एनआरएससी हॉल के प्रोवोस्ट प्रो. बीबी सिंह ने कहा 13 और 14 मार्च को अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी का कोई भी छात्र हॉल में आकर होली खेल सकता है। 2 दिन एएमयू छात्रों के लिए खुला रहेगा। एनआरएससी हॉल में जमकर रंग और गुलाल उड़ाएं। बता दें कि कुछ दिन पहले ही एएमयू प्रशासन से हिंदू छात्रों ने एनआरएससी हॉल में होली मिलन समारोह मनाने की अनुमति मांगी थी। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी प्रशासन ने पूर्व में अनुमति देने से इनकार कर दिया था और कहा था कि नई परंपरा पढऩे नहीं देंगे। हालांकि अब एएमयू प्रशासन ने इसके लिए अनुमति दे दी है।

भाजपा सांसद ने कहा कोई मारपीट करेगा तो उसे ऊपर पहुंचा दिया जाएगा

इसी बीच अलीगढ़ से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद सतीश गौतम ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में होली मनाने संबंधी विवाद को यह कह कर और बढ़ा दिया कि ‘‘कोई भी किसी को एएमयू परिसर में होली मनाने से नहीं रोक सकता।’’ गौतम ने हिंदू छात्रों को अपना समर्थन देते हुए कहा, ‘‘अगर किसी हिंदू छात्र को परिसर में होली मनाने में कोई समस्या आती है तो उसकी मदद करने के लिए मैं मौजूद हूं।’’ यह विवाद तब शुरू हुआ जब हिंदू संगठनों के सदस्यों ने एएमयू प्रशासन पर हिंदू छात्रों को परिसर में ‘होली मिलन’ समारोह आयोजित करने की अनुमति न देने का आरोप लगाया। गौतम ने इस विवाद को और बढ़ाते हुए कहा, ‘‘किसी भी जगह होली खेलने के लिए किसी की अनुमति की आवश्यकता नहीं है।’’ ऐसे समारोहों से उत्पन्न होने वाली संभावित आपत्तियों या विवादों के बारे में पूछे जाने पर गौतम ने एक धमकी भरी टिप्पणी करते हुए कहा, ‘‘अगर कोई मार पीट करेगा तो उसे ऊपर पहुंचा दिया जाएगा।

Author Desk

Related Articles

Back to top button