राष्ट्रीयराजनीति

बिहार विधानसभा घेरने निकले भाजपा नेताओं पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां, सांसद का सिर फटा

पटना। बिहार विधानसभा घेरने निकले भाजपा नेताओं पर गुरुवार को लाठीचार्ज किया गया। पटना के डाक बंगला चौराहा पर विधानसभा घेराव करने जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया गया है। इस दौरान कई भाजपा कार्यकर्ता घायल हुए हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले भी दागे गए। महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल का सिर फट गया है, उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। घायलों को एंबुलेंस से गार्डिनर रोड हॉस्पिटल भेजा गया है। घायलों में मीडियाकर्मी और भाजपा कार्यकर्ता दोनों शामिल हैं।
बताया जा रहा है कि लाठीचार्ज में कई महिला कार्यकर्ता और नेता घायल हो गए। पुलिस ने भीड़ को तीतरबीतर करने के लिए आंसू गैस भी छोड़े। बिहार में शिक्षक भर्ती और बिगड़ती कानून व्यवस्था के मुद्दे पर भाजपा नेताओं ने गुरुवार को विधानसभा मार्च निकाला। जिसमें विजय सिन्हा समेत कई नेता शामिल रहे।

Author Desk

Related Articles

Back to top button