छत्तीसगढ़

जुनवानी में विकास कार्यों का भूमिपूजन, शिक्षा सुविधाओं को मिलेगा नया विस्तार


धमतरी -ग्राम जुनवानी में विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर धमतरी के महापौर रामु रोहरा की उपस्थिति में ग्रामीण विकास और शिक्षा से जुड़े कार्यों की शुरुआत की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत जुनवानी के सरपंच ज्ञानीराम साहू ने की।
कार्यक्रम में महापौर रामू रोहरा ने कहा कि राजनीति का उद्देश्य केवल सत्ता प्राप्त करना नहीं, बल्कि जनसेवा, विकास और जनकल्याण होना चाहिए। गांव का हर बच्चा बेहतर शैक्षणिक सुविधा पाए और हर नागरिक सम्मान के साथ आगे बढ़े, यही उनका संकल्प है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में विकास के नए आयाम स्थापित किए जा रहे हैं और सरकार की प्राथमिकता है कि योजनाओं का लाभ हर गांव, हर वार्ड और हर परिवार तक पहुंचे।
उन्होंने कहा कि शिक्षा और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में हो रहे ये कार्य आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव साबित होंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार हो रहे विकास कार्यों से गांवों की तस्वीर तेजी से बदल रही है और जुनवानी भी विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
कार्यक्रम में अनम राव, कालिदास सिन्हा, फागेश्वरी साहू, मुरारी यदु, देवराज यादव, ईशु राम साहू, लक्ष्मण सिंह सोनवानी और चौथराम साहू विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इसके अलावा पंचगण एवं गणमान्य नागरिकों में सुरजन यादव, गौतम यादव, डोमार सिंह साहू, राजेश यादव, आसकरण साहू, दामिनी मानिकपुरी, सुशीला साहू, ममता साहू, भारती साहू, सोहदरा साहू, धनेश्वरी नेताम, चोवाराम निर्मलकर, जितेंद्र साहू, कुलेश्वर साहू, महेन्द्र साहू, राजेंद्र साहू, यशवंत साहू, भुनेश्वरी साहू और कस्तुरी साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
कार्यक्रम में ग्राम विकास समिति, स्कूल समिति के पदाधिकारी, सरपंच-पंचगण और बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। सभी ने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इन योजनाओं से गांव में शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं को नई गति मिलेगी।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button