राजनीतिराष्ट्रीय

विपक्षी गठबंधन का नया नाम ‘INDIA’, खरगे बोले- लोकतंत्र बचाने पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि सभी 26 पार्टियों के साथ मिलकर हमने इस गठबंधन को इंडियन नेशनल डेवेलपमेंटल इंक्लूसिव एलायंस (INDIA) नाम दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि हम महाराष्ट्र, मुंबई में फिर मिलने जा रहे हैं। वहां हम समन्वयकों के नाम पर चर्चा करेंगे और उनके नाम का एलान करेंगे। जल्द ही मुंबई बैठक के लिए तारीख की घोषणा की जाएगी।

बैठक के बाद विपक्षी दलों ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र और देश को बचाने को लेकर चर्चा हुई। सभी ने गठबंधन के एक नाम पर सहमति दी। यूपीए का नाम बदल कर इंडिया रखा गया है। उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन की अगली बैठक मुंबई में होगी। 11 सदस्यों की समन्वय समिति गठिति की जाएगी। मुंबई में होने वाली बैठक चुनाव के लिए दिल्ली में नया सचिवालय भी बनाया जाएगा।

Author Desk

Related Articles

Back to top button