राहुल गांधी पर विशेषाधिकार हनन का नोटिस, असंसदीय भाषा के आरोप में कार्रवाई की मांग

अनुराग ठाकुर ने लोकसभा अध्यक्ष से की शिकायत
नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र के बीच लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर सदन में असंसदीय भाषा के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को विशेषाधिकार हनन का नोटिस सौंपा है। मामले में भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने भी स्पीकर को पत्र लिखकर राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, अनुराग ठाकुर ने 30 जुलाई 2026 को लोकसभा अध्यक्ष को दिए नोटिस में 29 जुलाई को सदन की कार्यवाही के दौरान राहुल गांधी के कथित बयान का उल्लेख किया है। उनका आरोप है कि राहुल गांधी ने चर्चा के दौरान नागरिकों के एक वर्ग के लिए इडियट और अंधभक्त जैसे शब्दों का प्रयोग किया, जो संसदीय गरिमा के अनुरूप नहीं है। भाजपा का कहना है कि ऐसे शब्द सदन की मर्यादा के खिलाफ हैं और इस मामले में नियमों के तहत उचित कार्रवाई की जानी चाहिए। वहीं, कांग्रेस की ओर से इस मुद्दे पर आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।



