राजनीतिराष्ट्रीय

कांग्रेस सहित कई पार्टी के 17 पूर्व विधायक और रिटायर्ड आईएएस -आईपीएस भाजपा में शामिल

राजस्थान में इस विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में नेताओं के पार्टी बदलने का सिलसिला जारी है। शनिवार को कांग्रेस सेमत कई अन्य पार्टियों के नेता भाजपा में शामिल हो गए। 17 पूर्व विधायकों को प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने पार्टी जॉइन करवाई। जयपुर प्रदेश कार्यालय में भाजपा पदाधिकारियों ने पार्टी में शामिल होने वाले सभी नेताओं का साफा पहनाकर स्वागत किया।

कांग्रेस से पिछले विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी रहे डॉ शिवचरण कुशवाह, कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक रविंद्र सिंह बोहरा, कांग्रेस नेता विवेक सिंह बोहरा, माकपा से पूर्व विधायक रहे पवन दुग्गल और उनकी पत्नी रानी दुग्गल, विष्णु भांभू, बसपा से विधानसभा चुनाव लड़ चुके लल्लूराम बैरवा, रिंकी वर्मा और पूर्व सांसद धन सिंह रावत ने भाजपा का दामन थाम लिया।
इसके अलावा कई पूर्व आईएएस और आईपीएस अधिकारियों ने भी भाजपा का दामन थाम लिया। पूर्व आईपीएस जसवंत संबपतराम, पूर्व आईएएस डॉ सत्यपाल सिंह, पूर्व आईएएस मनोज शर्मा और सेवानिवृत्त अतिरिक्त आयुक्त दिनेश रंगा भी भाजपा में शामिल हो गए। पूर्व आईपीएस जसवंत संबपतराम के पिता 6 बार विधायक, मोहनलाल सुखाड़िया और भैरों सिंह शेखावत सरकार में मंत्री भी रह चुके हें हैं।

वहीं, भाजपा से निष्काषित डीडी कुमावत, सिकराय से पूर्व विधायक रही गीता वर्मा और अखिल भारतीय रावणा राजपूत सेवा संस्थान की अध्यक्ष ममता राठौड़ भी भाजपा में शामिल हो गई हैं।

Author Desk

Related Articles

Back to top button