राष्ट्रीय

लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा : कांग्रेस की ओर से गौरव गोगोई ने शुरू की बहस

मोदी सरकार आज अपने दूसरे कार्यकाल में पहले अविश्वास प्रस्ताव का सामना कर रही है। इस दौरान संसद में कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी मौजूद रहे। पहले कांग्रेस ने पुष्टि की थी कि सरकार के खिलाफ इस अविश्वास प्रस्ताव पर बहस के दौरान राहुल पार्टी की ओर से मुख्य वक्ता की भूमिका निभाएंगे। जबकि अब कांग्रेस की ओर से गौरव गोगोई बहस कर रहे हैं।

कांग्रेस के लोकसभा मुख्य सचेतक के सुरेश ने मंगलवार सुबह कहा था कि हमारा मुद्दा सिर्फ मणिपुर है। पीएम ने इस मुद्दे पर अब तक कुछ नहीं कहा है। हम लगातार मांग करते रहे कि वह संसद में आएं और मणिपुर की स्थिति पर बयान दें, लेकिन वह इसके लिए तैयार नहीं हैं। इसलिए, हमने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया है। उन्होंने आगे कहा कि बेशक हमारे पास लोकसभा में बहुमत नहीं है, लेकिन हम पीएम की प्रतिक्रिया जानना चाहते हैं।

Author Desk

Related Articles

Back to top button