राष्ट्रीय

बड़ा हादसा : मिजोरम में निर्माणाधीन रेलवे पुल गिरने से 17 की मौत, कई लोग दबे

आईजोल। मिजोरम के आईजोल में एक निर्माणाधीन रेलवे ब्रिज गिरने से 17 लोगों की मौत होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि यह हादसा साइरांग इलाके के पास हुआ। जानकारी के मुताबिक, घटना के वक्त इलाके में 35-40 लोग थे। इन सभी लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। घटना आइजोल से 21 किमी दूर सुबह 10 बजे के करीब घटी। अब तक सभी मृतकों का शव निकाला जा चुका है। वहीं, कुछ और लोगों को ढूंढने की कोशिश की जा रही है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button