राजनीतिराष्ट्रीय

केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल, रिजिजू की जगह अर्जुन राम मेघवाल को बनाया गया कानून मंत्री

नई दिल्ली। मोदी सरकार में कानून मंत्रालय की जिम्मेदारी किरेन रिजिजू से ले ली गई है। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। इसमें कहा गया कि प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद के सदस्यों को विभागों का पुन:आवंटन किया है। किरेन रिजिजू को अब भू-विज्ञान मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह इस मंत्रालय को संभाल रहे थे। वहीं, मेघवाल को कानून राज्य मंत्री के तौर पर स्वतंत्र प्रभार दिया गया है। मेघवाल पहले से ही संस्कृति मंत्रालय और संसदीय मामलों के मंत्रालय में राज्यमंत्री के पद पर हैं।

यह है मोदी सरकार का नया मंत्रिमंडल
राजनाथ सिंह – रक्षा मंत्रालय
अमित शाह- गृह मंत्रालय, सहकारिता मंत्रालय
नितिन गडकरी- सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय
किरेण रिजिजू- पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय
निर्मला सीतारमण- वित्‍त मंत्रालय, कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय
नरेन्द्र सिंह तोमर- कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय
सुब्रह्मण्यम जयशंकर- विदेश मंत्रालय
अर्जुन मुंडा- जनजातीय कार्य मंत्रालय
स्मृति जुबिन ईरानी- महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, अल्‍पसंख्‍यक कार्य मंत्रालय
पीयूष गोयल- वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय, उपभोक्‍ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय, कपड़ा मंत्रालय
धर्मेन्द्र प्रधान- शिक्षा मंत्रालय, कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय
प्रल्हाद जोशी- संसदीय कार्य मंत्रालय, कोयला मंत्रालय, खान मंत्रालय
नारायण तातू राणे- सूक्ष्‍म, लघु एवं मध्‍यम उद्यम मंत्रालय
सर्बानंद सोनोवाल- पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय, आयुर्वेद, योगा एवं प्राकृतिक चिकित्‍सा, यूनानी, सिद्धा, होम्‍योपैथिक मंत्रालय (आयुष)
वीरेंद्र कुमार- सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय
गिरिराज सिंह- ग्रामीण विकास मंत्रालय, पंजायती राज मंत्रालय
ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया- नागरिक विमानन मंत्रालय, इस्‍पात मंत्रालय
अश्विनी वैष्णव- रेल मंत्रालय, संचार मंत्रालय, इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय

Author Desk

Related Articles

Back to top button