राष्ट्रीय

राष्ट्रपति पुतिन के न्योते पर आज रूस के लिए रवाना होंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 5 साल बाद कर रहे हैं दौरा

राष्ट्रपति पुतिन के न्योते पर आज रूस के लिए रवाना होंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 5 साल बाद कर रहे हैं दौरा

नई दिल्ली। पीएम मोदी आज रूस के लिए रवाना होंगे। वह 5 साल बाद रूस का दौरा कर रहे हैं। वह सोमवार से 10 जुलाई तक रूस और ऑस्ट्रिया के दौरे पर रहेंगे। पीएम मोदी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के निमंत्रण पर 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए सोमवार को मास्को में होंगे। मोदी सोमवार को दोपहर बाद मॉस्को पहुंचेंगे।

पीएम मोदी मंगलवार को रूस में बसे भारतीय समुदाय से संवाद करेंगे। वह क्रेमलिन में अज्ञात सैनिक की समाधि पर पुष्पांजलि भी अर्पित करेंगे। इसके बाद वे मॉस्को में प्रदर्शनी स्थल पर रोसाटॉम मंडप का दौरा करेंगे।

इसके बाद मोदी और पुतिन के बीच प्रतिबंधित स्तर की वार्ता होगी, जिसके बाद प्रधानमंत्री और रूसी राष्ट्रपति के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता होगी। रूसी सेना में नौकरी के नाम पर गुमराह कर भेजे गए भारतीयों की शीघ्र रिहाई का मुद्दा भी चर्चा में उठने की उम्मीद है।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button