छत्तीसगढ़

कोर्ट में आरक्षक ने एसएलआर राइफल से खुद को मारी गोली, मौत

कोंडागांव। कुटुंब न्यायालय के गार्ड ड्यूटी रूम में एक आरक्षक ने रविवार की सुबह खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृत आरक्षक जितेंद्र पटेल मूल रूप से कांकेर का रहने वाला है, जो वर्तमान में कोण्डागांव के पुलिस लाइन में पदस्थ रहते हुए कोर्ट में संत्री ड्यूटी कर रहा था। उसके खुद को गोली मरने की सुचना पर पुलिस और परिजन भी पहुँच गए हैं। पुलिस ने कोई आधिकारिक बयान अब तक जारी नहीं किया है।

बता दें कि कोण्डागांव के परिवार न्यायालय में सुरक्षा के लिहाज से आरक्षक क्रमांक 802 जितेंद्र पटेल तैनात था। 28 मई की सुबह कोर्ट परिसर में गोली चलने की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद आसपास के सभी सन्न रह गए। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जितेंद्र पटेल ने सरकारी एसएलआर राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। फिलहाल आत्महत्या किए जाने का कारण अज्ञात है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button