राष्ट्रीय

सोनिया गांधी के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी बधाई

सोनिया गांधी के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी बधाई

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी और उनके दीर्घायु होने एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। सबसे लंबे समय तक कांग्रेस की अध्यक्ष रहीं सोनिया गांधी ने स्वास्थ्य कारणों के चलते पिछले कुछ वर्षों से सक्रिय राजनीति से दूरी बना ली है। उनके बेटे राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा पार्टी में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। सोनिया गांधी राज्यसभा सदस्य तथा कांग्रेस ससंदीय दल की अध्यक्ष हैं। वह सोमवार को 78 साल की हो गई हैं। पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘श्रीमती सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई। मैं उनके दीर्घायु होने और उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना करता हूं।’’

Author Desk

Related Articles

Back to top button