राष्ट्रीय

प्लेटफॉर्म पर सोते यात्रियों के बीच पानी का छिड़काव, डीआरएम ने लगाई फटकार

प्लेटफॉर्म पर सोते यात्रियों के बीच पानी का छिड़काव, डीआरएम ने लगाई फटकार

लखनऊ। हाल में लखनऊ चारबाग प्लेटफॉर्म पर रात में सोते यात्रियों को जगाकर पानी का छिड़काव कर सफाई की गई है। इसका एक वीडियो भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिस पर लोगों ने रेलवे के इस कारनामे के प्रति अपना रोष व्यक्त किया। फुटेज में आगे दिखाया गया है कि आमतौर पर भारतीय प्लेटफॉर्म पर ट्रेनों का इंतजार कर रहे यात्रियों को रेलवे कर्मचारियों द्वारा धक्का देकर जगह खाली करने के लिए मजबूर किया गया। बता दें कि इन दिनों काफी ठंड है, इस घटना से सोशल मीडिया पर लोग नाराज हो गए और यात्रियों के प्रति संवेदनशीलता नहीं दिखाने के लिए रेलवे कर्मचारियों की आलोचना की।

डीआरएम ने लगाई फटकार
वीडियो वायरल होने के बाद डीआरएम सचिंद्र मोहन शर्मा ने मामले को संज्ञान में लिया और संबंधित सफाई कर्मचारियों को फटकार लगाई। अधिकारियों ने लोगों को भरोसा दिलाया है कि ऐसी घटनाएं दोबारा नहीं होंगी। डीआरएम की ओर से ट्वीट किया गया कि स्टेशन पर तैनात सीएचआई और सफाईकर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। यात्रियों को भी सलाह दी जाती है कि वे प्लेटफॉर्म पर सोने से परहेज करें। स्टेशन पर वेटिंग हॉल, डॉरमिटरी और रिटायरिंग रूम जैसी पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिनका उपयोग वे अपनी सुविधा और आराम के लिए कर सकते हैं।

 

Author Desk

Related Articles

Back to top button