दिल्लीराष्ट्रीयव्यापार

भारत की जीडीपी 3 ट्रिलियन डॉलर के पार पहुंची, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के कार्यालय ने किया ट्वीट

नई दिल्ली। देश की जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) सोमवार को 3 ट्रिलियन डॉलर के आंकड़े को पार कर गई है। प्रमुख विकास संकेतक 2023 में 3.75 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गया है, जो 2014 में लगभग 2 ट्रिलियन डॉलर था। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के कार्यालय ने एक ट्वीट में इसकी पुष्टि की।
ट्वीट में कहा गया, “भारत की जीडीपी 2023 में 3.75 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गई है, जो 2014 में यह लगभग 2 ट्रिलियन डॉलर थी। इस तरह भारत दुनिया की 10 वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था से 5 वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया। भारत को अब वैश्विक अर्थव्यवस्था में एक उज्ज्वल स्थान के रूप में जाना जाता है।”

Author Desk

Related Articles

Back to top button