राजनीतिराष्ट्रीय

पीएम आवास में बीजेपी की बड़ी बैठक, सरकार-संगठन में हो सकता है फेरबदल

वर्ष 2024 में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। उससे पहले मोदी सरकार की कैबिनेट में बड़ा फेरबदल हो सकता है। इसके साथ ही पार्टी संगठन में भी बड़े स्तर पर बदलाव होने के आसार हैं। इस बाबत बुधवार को पीएम आवास पर बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और संगठन महामंत्री बीएल संतोष की बैठक हुई है। पीएम आवास में शाम 7 बजे शुरू हुई बैठक 4 घंटे से भी ज्यादा चली। इससे पहले पिछले दिनों जेपी नड्डा, अमित शाह और बीएल संतोष की कई बड़े संघ नेताओं के साथ कई बैठकें हो चुकी हैं। सूत्रों के अनुसार, मानसून सत्र से पहले मोदी कैबिनेट में नए चेहरे शामिल हो सकते हैं। माना जा रहा है कि मोदी सरकार में शामिल कई मंत्रियों को संगठन में भेजा जा सकता है और सरकार में नए चेहरों को शामिल किया जा सकता है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button