राष्ट्रीय

1 जुलाई से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, इस वर्ष हेलमेट पहन यात्रा करेंगे श्रद्धालु

अमरनाथ यात्रा सनातन प्रेमियों के लिए अपना अलग ही महत्व रखती है। शास्त्रों में बाबा बर्फानी के धाम को मोक्ष का द्वार बताया गया है जिसके चलते बाबा की एक झलक पाने के लिए भोले भंडारी के भक्त बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए समुद्र तल से 13,600 फीट की ऊंचाई तक हर मुश्किल पार करके पहुंच जाते हैं। इस साल अमरनाथ यात्रा 1 जुलाई से शुरू हो रही है।

अमरनाथ यात्रा इस साल 1 जुलाई से शुरू हो रही है। यह यात्रा 31 अगस्त यानी कि पूरे 2 महीने तक चलेगी। भोलेनाथ के दर्शन के लिए हर साल भक्तों की भारी भीड़ अमरनाथ जाती है। बता दे, यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन 17 अप्रैल से शुरू हो गया था। इसके लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से रजिस्ट्रेशन कराया जा रहा था।

लैंडस्लाइड के खतरे को देखते हुए इस साल यात्रा करने वाले भक्तों को हेलमेट पहनना होगा। ये नियम उनको पत्थरों और बारिश से बचाने के लिए जारी किया गया है। पिछले साल अमरनाथ यात्रा के दौरान बाबा की पवित्र गुफा के पास बादल फट गया था। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के CEO मनदीप कुमार भंडारी के मुताबिक, लैंडस्लाइड और पत्थर गिरने की घटनाओं को देखते हुए इस बार हाई रिस्क जोन वाले ढाई किमी के रास्ते में यात्रियों को हेलमेट अनिवार्य किया गया है। यही वजह है कि इस बार पुख्ता इंतजाम भक्तों के लिए किए गए हैं।

Author Desk

Related Articles

Back to top button