राजनीतिराष्ट्रीय

मणिपुर में राहुल गांधी के काफिले को रोका गया, पुलिस ने कहा हालात चिंताजनक

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व सांसद राहुल गांधी गुरुवार को मणिपुर पुहंचे। यहां से इंफाल जाते वक्त पुलिस ने उनके काफिले को रास्ते में ही रोक दिया। जानकारी के मुताबिक, इंफाल से करीब 20 किलोमीटर पहले विष्णुपुर जिले में राहुल के काफिले को रोका गया है। पुलिस इलाके में हिंसा और आगजनी की घटनाओं को देखते हुए उन्हें आगे जाने की इजाजत नहीं दे रही है।

इस बीच कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने मीडिया को बताया कि राहुल गांधी के काफिले को बिष्णुपुर के पास पुलिस ने रोक दिया है। पुलिस का कहना है कि वे हमें इजाजत देने की स्थिति में नहीं हैं। राहुल गांधी का अभिवादन करने लिए लोग सड़क के दोनों ओर खड़े हैं। हम समझ नहीं पा रहे हैं कि उन्होंने हमें क्यों रोका है?
वहीं, पुलिस की ओर से भी बयान जारी किया गया। मीडिया रिपोर्ट में विष्णुपुर एसपी के हवाले से बताया गया कि इलाके हालात चिंताजनक हैं। कुछ जगहों पर हाल ही में गोलीबारी और आगजनी की घटनाएं हुई हैं। ऐसे में हम राहुल गांधी की सुरक्षा के साथ समझौता नहीं कर सकते और उन्हें आगे जाने की इजाजत देने की स्थिति में नहीं हैं।

Author Desk

Related Articles

Back to top button