राष्ट्रीयमहाराष्ट्र

महाराष्ट्र : 23 नगरपालिकाओं और नगर परिषदों में मतदान, बोगस वोटिंग के आरोप पर हंगामा

महाराष्ट्र : 23 नगरपालिकाओं और नगर परिषदों में मतदान, बोगस वोटिंग के आरोप पर हंगामा

मुंबई। महाराष्ट्र की 23 नगरपालिकाओं और नगर परिषदों में शनिवार सुबह से मतदान शुरू हो गया। इन निकायों में अध्यक्ष और सदस्यों के पदों के साथ-साथ 143 खाली सदस्य पदों पर भी जनता अपना मत दे रही है। मतदान सुबह 7:30 बजे शुरू हुआ और शाम 5:30 बजे तक चलेगा। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, सभी नगरपालिकाओं और नगर परिषदों की वोटों की गिनती 21 दिसंबर को सुबह 10 बजे होगी। पहले चरण में कुल 263 नगरपालिकाओं और नगर परिषदों में वोट डाले गए थे। कई जगह अध्यक्ष और सदस्य निर्विरोध चुने गए थे।

सभागृह में बुरके में दिखी सैकड़ों महिलाओं की भीड़, गरमाया माहौल
महिलाओं की भीड़ देखे जाने के बाद कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने काफी हंगामा किया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने मामले को संभाला और जांच शुरू कर दी है। अंबरनाथ के कोहजगांव इलाके में बोगस वोटिंग के आरोप लगाए गए हैं। शनिवार तडक़े एक सभागृह में बड़ी संख्या में महिलाएं और कुछ पुरुष जमा पाए गए। इसके बाद इलाके में हडक़ंप मच गया। कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि इन सभी लोगों को बोगस मतदान कराने के उद्देश्य से यहां लाया गया था। जानकारी मिलते ही कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ता घटनास्थल पर पहुंचे और वहां जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि एक प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार ने इन महिलाओं को फर्जी मतदान के लिए एकत्र किया था। मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभागृह में मौजूद महिलाओं को बाहर निकाला और स्थिति को नियंत्रित किया।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button