राष्ट्रीय

असम के सीएम ने भूपेश बघेल, जितेंद्र सिंह और गौरव गोगोई के खिलाफ 500 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा दायर किया

असम के सीएम ने भूपेश बघेल, जितेंद्र सिंह और गौरव गोगोई के खिलाफ 500 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा दायर किया

गुवाहाटी। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा और उनके परिवार की संपत्ति को लेकर लगाए गए आरोपों के बाद कांग्रेस नेताओं मानहानि का मुकदमा दायर किया गया है। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने जितेंद्र सिंह, भूपेश बघेल और गौरव गोगोई के खिलाफ 500 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा दायर किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, आज मैंने कांग्रेस नेताओं जितेंद्र सिंह, भूपेश बघेल और गौरव गोगोई के खिलाफ प्रेस वार्ता के माध्यम से मेरे खिलाफ झूठे और दुर्भावनापूर्ण आरोप लगाने के लिए 500 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग करते हुए मानहानि का मुकदमा दायर किया है।

उल्लेखनीय है कि असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई ने दावा किया था कि पार्टी की आंतरिक जांच में यह सामने आया है कि मुख्यमंत्री और उनके परिवार ने राज्य भर में लगभग 12,000 बीघा जमीन पर कब्जा कर रखा है। सरमा ने इन दावों को पूरी तरह से झूठा, दुर्भावनापूर्ण और मानहानिकारक करार दिया है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button