नेतन्याहू की धमकी से डरे ख्वाजा आसिफ ने इस्राइल विरोधी पोस्ट किया डिलीट

नेतन्याहू की धमकी से डरे ख्वाजा आसिफ ने इस्राइल विरोधी पोस्ट किया डिलीट
येरुशलम। इजरायल ने पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के आपत्तिजनक टिप्पणी की कड़ी निंदा की है और अमेरिका ईरान के बीच निष्पक्ष मध्यस्थ के रूप में पाकिस्तान की भूमिका पर संदेह जताया है। इजराइली प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक पोस्ट में कहा, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री द्वारा इजराइल के खिलाफ विनाश का आह्वान करना बेहद आपत्तिजनक है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने गुरुवार की शाम को कहा, यह ऐसा बयान नहीं है जिसे किसी भी तरह से बर्दाश्त किया जा सके, खासकर उस सरकार से जो शांति के लिए निष्पक्ष मध्यस्थ होने का दावा करती है।
ख्वाजा आसिफ ने कहा था :
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में इजरायल को बुरा और मानवता के लिए अभिशाप बताते हुए यूरोपीय यहूदियों से छुटकारा पाने का आह्वान किया। आसिफ ने यह भी दावा किया कि, इस्लामाबाद में शांति वार्ता चल रही है, वहीं लेबनान में नरसंहार हो रहा है। आसिफ ने कहा, निर्दोष नागरिकों को इजरायल द्वारा मारा जा रहा है, पहले गाजा में, फिर ईरान में और अब लेबनान में, रक्तपात लगातार जारी है। मैं आशा और प्रार्थना करता हूं कि जिन लोगों ने यूरोपीय यहूदियों से छुटकारा पाने के लिए फिलिस्तीनी भूमि पर इस कैंसर जैसे राज्य की स्थापना की, वे नरक में जलें।
इस्राइल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में कहा था कि पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ द्वारा इस्राइल के विनाश की बात करना बेहद आपत्तिजनक और अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा कि यह ऐसा बयान है जिसे किसी भी सरकार की ओर से बर्दाश्त नहीं किया जा सकता, खासकर तब जब वह खुद को शांति का पक्षधर बताती है।



