राष्ट्रीय

वेतन बढ़ाने की मांग पर कर्मचारियों ने की तोडफ़ोड़, आगजनी, पत्थरबाजी और जाम, पुलिस की गाड़ी भी फूंकी

वेतन बढ़ाने की मांग पर कर्मचारियों ने की तोडफ़ोड़, आगजनी, पत्थरबाजी और जाम, पुलिस की गाड़ी भी फूंकी

नोएडा। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा फेज 2 में कंपनी के कर्मचारियों ने सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारी हिंसक हो गए। नाराज कर्मचारियों ने कई गाडिय़ों में तोडफ़ोड़ के बाद वाहनों में आग भी लगा दी। मदरसन कंपनी के पास प्रदर्शन में कंपनियां के कर्मचारियों ने पुलिस की गाड़ी के साथ पहले तोडफ़ोड़ की उसके बाद पुलिस की गाड़ी को भी पलट दिया। गुस्साए कर्मचारियों ने नोएडा के विभिन्न क्षेत्रों में कई प्रमुख सडक़ों पर जाम लगा दिया। इससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई और आम लोगों को भारी परेशानी हुई। फेज दो में चल रहे प्रदर्शन ने विशेष रूप से हिंसक रूप ले लिया। नोएडा के सेक्टर-84 क्षेत्र में चार वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया, वहीं फेज-2 के विभिन्न इलाकों में कर्मचारियों ने सडक़ों को जाम कर अपना विरोध तेज कर दिया। नोएडा के सेक्टर 59, 62, 63 समेत कई इलाकों में प्रदर्शन हुआ। पुलिस भी झड़प हुई।

नोएडा में लगातार चौथे दिन भी कर्मचारियों का प्रदर्शन जारी है। कंपनी के कर्मचारियों ने हिंसक रूप दिखाते हुए सोमवार को गाडिय़ों में आग लगा दी। साथ ही संपत्तियों को नुकसान भी पहुंचाया है। इस दौरान नाराज कर्मचारियों ने जमकर पत्थरबाजी भी की। कंपनी के बड़ी संख्या में कर्मचारी वेतन बढ़ोतरी की अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन के लिए जमा हुए थे। स्थिति को काबू में करने के लिए यहां भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

कंपनी के मैनेजमेंट से नाराज कर्मचारियों ने वाहनों में तोडफ़ोड़ के बाद कार में आग लगा दी। काले रंग की कार धू-धू कर जलने लगी। इससे वहां पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। कर्मचारियों के हिंसक प्रदर्शन को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस फोर्स भी तैनात है।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button