राष्ट्रीय

भाजपा जिला महामंत्री की मौत, पार्टी का दावा पुलिस लाठीचार्ज वजह

पटना। बिहार की राजधानी पटना में गुरुवार को बीजेपी कार्यकर्ता और नेता राज्य में शिक्षकों की नियुक्ति के मुद्दे पर बिहार सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। विधानसभा का घेराव करने जा रहे नेताओं को पुलिस ने रोका। हालांकि भीड़ नहीं रुकी तब पुलिस ने उनपर लाठीचार्ज कर दिया। इस लाठीचार्ज में कई बीजेपी नेता घायल हो गए। वहीं इस घटना में जहानाबाद के बीजेपी महामंत्री विजय कुमार सिंह की मौत हो गई है।

वहीं अब जहां विजय सिंह की मौत को लेकर सरकार ने कहा है कि उनकी मौत गिरने की वजह से हुई है। उधर बीजेपी इसे सरकार के द्वारा की गई हत्या कह रही है। सरकार का दावा है कि प्रदर्शनकारियों को प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश करने से रोकने के लिए पुलिस द्वारा हल्का बल प्रयोग कर उन्हें तितर-बितर किया गया। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि इस बीच सूचना मिली कि जहानाबाद के एक व्यक्ति की पीएमसीएच में मौत हो गई है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button