राष्ट्रीय

कार में बंद हो गया मासूम, शीशों पर अंगुलियों के निशां ने बताई आखिरी लम्हों की छटपटाहट

गोरखपुर। यह दर्दनाक घटना कैंट इलाके के बिलंदपुर में सामने आई है। परिवार वालों के मुताबिक बिलंदपुर निवासी रिंकू सिंह का बेटा अयान छुट्टी होने से स्कूल नहीं गया था। एचपी स्कूल में एलकेजी क्लास में पढ़ने वाला बेटा तेज धूप में छत पर गया तो मां ने डांटकर नीचे जाने को कह दिया। फिर वह नीचे आया और मोबाइल पर गेम खेलने लगा।

इसी दौरान उसकी बुआ का फोन आया तो मां ने उसे मोबाइल पर गेम खेलने से मना किया। इसके बाद अयान, मां से दादी के पास जाने की बात कहते हुए घर से निकल गया। दरअसल, वह दादी के कमरे के बाहर जाकर दरवाजा खुलवाता था। घर से निकलने के बाद वह दादी के कमरे की खिड़की के पास जा रहा था, लेकिन इसी बीच उसे कार दिख गई।

कार लॉक न होने की वजह से अयान उसमें बैठ गया। कार का चाइल्ड लॉक होने से अयान उसमें बंद हो गया। सुबह 10.35 पर कार में बंद हुए अयान ने बाहर निकलने की हरसंभव कोशिश की होगी, ऐसा कार के अंदर के हालात से पता लगता है। बाद में लोगों से पता लगा कि कार का हाॅर्न भी बजा था, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button