राष्ट्रीयराजनीति

अविश्वास प्रस्ताव पर संसद में राहुल गाँधी बोले – भाजपा के मित्रों को डरने की जरूरत नहीं है… एक-दो गोले जरूर मारूंगा, लेकिन इतना नहीं मारूंगा…

नई दिल्ली। अविश्वास प्रस्ताव पर आज लोकसभा में लगातार दूसरे दिन चर्चा जारी है कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज इसे लेकर सदन में अपनी बात रख रहे हैं। राहुल गाँधी ने कहा कि सबसे पहले, मैं आपको धन्यवाद देना चाहता हूं कि आपने मुझे (लोकसभा सदस्य के रूप में) बहाल किया। राहुल ने कहा- पिछली बार अदाणी का जिक्र किया था, कष्ट हुआ तो माफी मांगता हूं, आज उन पर नहीं बोलूंगा।

राहुल ने कहा, मैंने पिछली बार जब बोला, तब आपको शायद कष्ट पहुंचा। जब मैंने इतनी जोर से अदाणी जी के बारे में बोला तो आपके वरिष्ठ नेताओं को कष्ट हुआ। इसके बाद हंगामा होने लगा। कांग्रेस की तरफ से कहा गया- इन्हें अभी भी कष्ट हो रहा है।

राहुल ने भाषण जारी करते हुए कहा कि वो जो कष्ट हुआ, उसका असर आप पर हुआ होगा, इसके लिए माफी मांगता हूं, लेकिन मैंने सिर्फ सच्चाई सामने रखी थी। भाजपा के मित्रों को डरने की जरूरत नहीं है। आज का मेरा भाषण अदाणी जी पर नहीं है। आप रिलैक्स कर सकते हैं, शांत रह सकते हैं। आज मेरा भाषण दूसरी दिशा में जा रहा है। रूमी ने कहा था- जो शब्द दिल से आते हैं, वो शब्द दिल में जाते हैं। आज मैं दिमाग से नहीं बोलना चाह रहा, दिल से बोलना चाह रहा हूं। …और मैं आज आप लोगों पर इतना आक्रमण नहीं करूंगा। मतलब एक-दो गोले जरूर मारूंगा, लेकिन इतना नहीं मारूंगा।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button