राष्ट्रीय

भारत ने रचा इतिहास : चन्द्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग, भारत सहित अन्य देशों ने दी ISRO को बधाई

चंद्रयान-3 आज चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग हुई। इसरो के इस मिशन पर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी हुई थी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने इतिहास रच दिया है। चंद्रयान-3 की आज चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग हुई। पूरी दुनिया की निगाहें इस पर टिकी हुई थी।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का तीसरा महत्वाकांक्षी चंद्र अभियान चंद्रयान-3 का लैंडर मॉड्यूल (एलएम) बुधवार शाम चंद्रमा की सतह पर उतरा। इसी के साथ भारत पृथ्वी के एकमात्र प्राकृतिक उपग्रह के रहस्यमयी दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग की उपलब्धि हासिल करने वाला पहला देश बन गया।

Author Desk

Related Articles

Back to top button