राजनीतिराष्ट्रीय

जितनी टैपिंग करनी है कर लो, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता, राहुल गांधी का सरकार पर निशाना

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर जासूसी का आरोप लगाते हुए मगंलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्र सरकार पर बरसते हुए राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आत्मा अडानी में है। राहुल गांधी ने फोन निर्माता कंपनी एप्पल की तरफ से आए एक ईमेल का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें इस बात से कतई फर्क नहीं पड़ता कि उनके फोन की टैपिंग हो रही है। केंद्र सरकार पर बरसते हुए राहुल गांधी ने कहा, ‘असलियत यह है कि राजा, राजा ही नहीं है, पावर किसी और के हाथ में है। जैसे ही हम अडानी पर जाते हैं वैसे ही इंटेलिजेंस एजेंसी, जासूसी, सीबीआई आते हैं। अभी नंबर-1 अडानी, नंबर-2 प्रधानमंत्री और नंबर-3 पर अमित शाह हैं।’

राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में एप्पल की तरफ से आए ईमेल की प्रिंटेड कॉपी दिखाते हुए कहा, ‘पूरे विपक्ष के खिलाफ एप्पल का नोटिस आया है। पूरे विपक्ष के खिलाफ एप्पल का नोटिस आता है। यह मेरे कार्यालय में सभी लोगों को मिला है। कांग्रेस पार्टी में लिस्ट बनी हुई है। यह सारे किसी न किसी तरीके से इस मामले में शामिल हैं। आपका ध्यान कभी इधर, कभी उधर ले जाते हैं, आपके दिल में गुस्सा पैदा करते हैं और जब आपके अंदर नफरत आती है तब ये लोग इस देश का धन ले जाते हैं। यह नोटिस वेणुगोपाल, पवन खेड़ा, सीताराम येचुरी, अखिलेश यादव, सुप्रिया, प्रियंका चतुर्वेदी, महुआ मोइत्रा, राघव चड्ढा, इन सबको मिला है। ये सब अडानी के खिलाफ आवाज उठाते हैं। पूरा इंफ्रास्ट्रक्चर अडानी को दे दिया। जितनी टैपिंग करनी है, कर लो। मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता।’

समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने भी इस मुद्दे पर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, ‘ये बड़े दुख की बात है, सुबह ये जानकारी मिली और इस प्रकार का मैसेज कंपनी के माध्यम से आया है। मैसेज में बताया जा रहा है कि स्टेट की ओर से आपका फोन हैक किया जा रहा है। दुख की बात है कि लोकतंत्र में आजादी और निजता को भी ये खत्म करना चाहते हैं। जासूसी किस लिए? इसकी जांच होनी चाहिए।’

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button