राष्ट्रीय

सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन होगा अजगैबीनाथ, बिहार के डिप्टी सीएम का बड़ा ऐलान

सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन होगा अजगैबीनाथ, बिहार के डिप्टी सीएम का बड़ा ऐलान

पटना। ईस्?टर्न रेलवे के मालदा मंडल में पडऩे वाले बिहार के सुल्?तानगंज रेलवे स्?टेशन का नाम बदलने को लेकर कोशिशें शुरू कर दी गयी हैं। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने इस बारे में कहा कि सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदल कर अजगैबीनाथ किया जाएगा। इस सम्बन्ध में वे रेल मंत्री से मिलकर शीघ्र इस काम को पूरा करवाएंगे। दरअसल, सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर अजगैबीनाथ धाम करने के प्रस्ताव को स्थानीय नगर परिषद ने जून महीने में ही पास किया था और इसको लेकर राज्य सरकार और नगर विकास विभाग को पत्र भी लिखा गया था। 2007 से ही यहां के मुख्य महंत, जूना अखाड़ा समिति, स्थानीय नागरिकों और पंडा समाज की मांग रही है कि सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर अजगैबीनाथ धाम रखा जाए।

Author Desk

Related Articles

Back to top button