राष्ट्रीय

भाजपा नेता प्रियांगु पांडेय की कार पर हमले मामले की जांच अब एनआईए ने संभाली

भाजपा नेता प्रियांगु पांडेय की कार पर हमले मामले की जांच अब एनआईए ने संभाली

कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता प्रियांगु पांडेय की कार पर हुए हमले पर सियासत गहराती जा रही है। अब सच्चाई की तह तक जाने के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने इस मामले को अपने हाथ में ले लिया है। बता दें, क्रूड बम सहित घातक हथियारों से लैस 50 से अधिक लोगों के एक समूह ने 28 अगस्त को भाजपा नेता की कार पर हमला कर दिया था। इस हमले में चालक रवि वर्मा और पांडेय के सहयोगी रबी सिंह को गोली लगी थी।

क्या है पूरा मामला?
भाजपा पार्टी नेता प्रियांगु पांडे ने 28 अगस्त को दावा किया था कि जब वह पूर्व सांसद अर्जुन सिंह के आवास की ओर जा रहे थे। तभी पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के भाटपारा इलाके में टीएमसी कार्यकर्ताओं ने उनकी कार पर हमला कर दिया और गोलीबारी की। उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि उनकी कार पर बम फेंके गए। इस दौरान 6-7 राउंड फायरिंग भी की गई।

ड्राइवर को भी गोली मारी गई, दो लोग गंभीर रूप से घायल
उन्होंने कहा था, ‘आज मैं पार्टी नेता अर्जुन सिंह के घर जा रहा था। हम कुछ दूर चले गए थे कि भाटपारा नगर पालिका की जेटिंग मशीन से सडक़ को ब्लॉक कर दिया गया। जैसे ही हमारी गाड़ी रुकी, करीब 50-60 लोगों ने गाड़ी को निशाना बनाया। मेरी गाड़ी पर सात से आठ बम फेंके गए और फिर छह-सात राउंड फायरिंग की गई। यह तृणमूल कांग्रेस और पुलिस की साजिश है। उन्होंने मेरी हत्या की साजिश रची। पुलिस ने सहयोग किया और जानकारी दी। मेरी सुरक्षा वापस ले ली गई और फिर यह घटना हुई। भाजपा नेता ने यह भी बताया कि उनके ड्राइवर को भी गोली मारी गई। सात अन्य लोगों में से दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं।’

Author Desk

Related Articles

Back to top button