व्यापार

देश में व्यापार घाटा 20 माह के निचले स्तर पर, निर्यात में 12.7 फीसदी गिरावट

सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, देश का निर्यात पिछले महीने 12.7 फीसदी घटकर 34.66 अरब डॉलर रह गया। निर्यात में यह लगातार तीसरे महीने गिरावट है। इस दौरान आयात में लगातार पांचवें महीने गिरावट दर्ज की गई और यह 14 फीसदी घटकर 49.9 अरब डॉलर रह गया। अप्रैल, 2022 में 58.06 अरब डॉलर का आयात किया गया था।

निर्यात में गिरावट के बावजूद देश का व्यापार घाटा अप्रैल, 2023 में कम होकर 15.24 अरब डॉलर रह गया। यह अप्रैल, 2021 के बाद इसका 20 महीने का निचला स्तर है। उस दौरान व्यापार घाटा 15.10 अरब डॉलर रहा था। अप्रैल, 2022 में यह 18.36 अरब डॉलर था।

विदेश व्यापार महानिदेशक संतोष कुमार सारंगी ने कहा कि यूरोप और अमेरिका जैसे प्रमुख देशों में भारतीय उत्पादों की मांग कमजोर रहने से निर्यात में गिरावट आई है। आयात के मोर्चे पर उन्होंने कहा कि वैश्विक बाजार में जिसों की कीमतों में नरमी और रत्न-आभूषण जैसे विवेकाधीन माने जाने वाले उत्पादों की मांग में कमी से आयात में गिरावट आई है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button