दिल्ली

कोचिंग सेंटर में आग, कई मंजिला इमारत से रस्सी के सहारे नीचे उतरे छात्र

दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके के कोचिंग सेंटर में आग लगने की खबर सामने आई है। मौके पर दमकल की 11 गाड़ियां पहुंच गई हैं। कोचिंग सेंटर की तीसरी मंजिल पर आग लगने से अफरातफरी मच गई। आग लगने के बाद कोचिंग सेंटर में मौजूद छात्र रस्सी के सहारे नीचे उतरकर जान बचाते हुए दिखे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर आ गया है। जिसमें देख सकते हैं कि कैसे एक के बाद एक छात्र रस्सी से नीचे बाहर की तरफ लटके हुए हैं और नीचे की तरफ एक के बाद एक उतर रहे हैं। कोचिंग सेंटर के चार छात्र घायल बताए जा रहे हैं।

Author Desk

Related Articles

Back to top button