राजनीतिराष्ट्रीय

राहुल गांधी पर ट्वीट : भाजपा के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय के खिलाफ एफआईआर

बेंगलुरु। बीजेपी आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय के खिलाफ कांग्रेस ने एफआईआर दर्ज कराई है। बीजेपी नेता का खिलाफ कांग्रेस नेता के रमेश बाबू की शिकायत के बाद बेंगलुरु के हाई ग्राउंड्स थाने में शिकायत दर्ज की गयी है। मालवीय पर राहुल गांधी के खिलाफ कांग्रेस ने ट्वीट करने का आरोप लगाया है।
नेता राहुल गांधी के खिलाफ ट्वीट के लिए बेंगलुरु के हाई ग्राउंड्स पीएस में आईपीसी की धारा 153 ए, 120 बी, 505 (2), 34 के तहत बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।
बीजेपी आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय के खिलाफ दर्ज एफआईआर पर कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खरगे भाजपा को जब भी कानूनी दौर से गुजरना पड़ता है तो वे रोना शुरू करते हैं। उन्हें देश के कानून का पालन करने में समस्या है।

एफआईआर दर्ज होने के बाद अमित मालवीय ने कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के एक भाषण को निशाना बनाया और कहा कि कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार कहना चाहते है कि सिद्धारमैया एक प्रशासक या मुख्यमंत्री के रूप में भी अच्छे नहीं हैं। अमित मालवीय ने आगे कहा कि अभी कुछ महीने भी नहीं हुए हैं और दोनों गुटों के बीच आंतरिक युद्ध ने कर्नाटक सरकार को पंगु बना देने का खतरा पैदा कर दिया है। 5 गारंटी भी लागू नहीं की गई।

Author Desk

Related Articles

Back to top button