राष्ट्रीय

राष्ट्रपति मुर्मू को सूरीनाम का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड ऑर्डर ऑफ द यलो स्टार’

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सूरीनाम के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया है। सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रकिप्रसाद संतोखी ने मजबूत द्विपक्षीय संबंधों के राष्ट्रपति मुर्मू का सम्मान किया। गृह मंत्रालय ने ट्वीट कर जानकारी दी कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सूरीनाम के राष्ट्रपति संतोखी ने अपने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ग्रैंड ऑर्डर ऑफ द येलो स्टार से सम्मानित किया है। भारत और सूरीनाम के द्विपक्षीय रिश्ते काफी मजबूत हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राष्ट्रपति मुर्मू को बधाई दी है।

राष्ट्रपति मुर्मू ने सम्मान समारोह के दौरान संबोधन में कहा कि देश के सबसे बड़े सम्मान से उन्हें सम्मानित किया गया। इस वजह से काफी खुश हूं। इस सम्मान से सिर्फ मुझे ही नहीं बल्कि 140 करोड़ भारतवासियों को इससे गर्व महसूस हो रहा है। उन्होंने इस सम्मान का श्रेय भारतीय-सुरीनामी समुदाय के लोगों को दिया और कहा कि उनके कारण हमारे रिश्तों में अधिक मजबूती आई है। पीएम मोदी ने भी राष्ट्रपति को सम्मान के लिए बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि सूरीनाम के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ग्रैंड ऑर्डर ऑफ येलो स्टार से सम्मानित होने के लिए आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं राष्ट्रपति जी। सूरीनामी सरकार और उनकी जनता का यह विशेष सम्मान दोनों देशों के बीच स्थाई मित्रता का प्रतीक है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button